Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा

Author Image
Written by
Bureau Report

मध्‍य प्रदेश शासन, जेल विभाग की समय पूर्व रिहाई नीति, 2025 के तहत 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों से 110 पुरूष बंदी एवं 05 महिला बंदी सहित कुल 115 पात्र बंदी रिहा किये गए। यह रिहाई जेल में निरूद्ध रहने के दौरान बंदी के अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार और निर्धारित नियमों के पालन के आधार पर दी गई है।

समय पूर्व रिहाई नीति के तहत वर्ष में पांच विशेष अवसरों- गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर पात्र कैदियों को रिहा किया जाता है।

Advertisement Box

प्रदेश की विभिन्‍न जेलों जिसमें जबलपुर सर्किल से 18, भोपाल सर्किल से 15, रीवा सर्किल से 15, सतना सर्किल से 11, इंदौर सर्किल से 12, उज्जैन सर्किल से 12, सागर सर्किल से 08, नर्मदापुरम सर्किल से 07, बड़वानी सर्किल से 07, ग्वालियर सर्किल से 06 एवं नरसिंहपुर सर्किल से 04 बंदियों को रिहा किया गया।

डॉ. वरुण कपूर, महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्‍य प्रदेश ने रिहा होने वाले बंदियों को शुभकामनाएं दी एवं रिहाई के बाद पुनः अपराध न करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। डॉ. कपूर ने बताया कि रिहा होने वाले कैदियों को जेल में रहने के दौरान पुनर्वास के लिए टेलरिंग, कारपेंट्री, लोहारी, भवन मिस्त्री और भवन-सामग्री निर्माण जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें एवं समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

कृष्णा वेणी देशावतु आईपीएस को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान
आज फोकस में

कृष्णा वेणी देशावतु आईपीएस को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रूस जाएंगे अजीत डोभाल, S400 को लेकर होगी जरूरी मीटिंग; जानिए कितना अहम है दौरा
आज फोकस में

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रूस जाएंगे अजीत डोभाल, S400 को लेकर होगी जरूरी मीटिंग; जानिए कितना अहम है दौरा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp