Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो घंटे में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ केन्द्रीय जेल इंदौर का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं में बंदियों के आध्यात्मिक, मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास के प्रयासों के तहत केन्द्रीय जेल इंदौर में श्रावण माह के पावन अवसर पर अनूठा आध्यात्मिक आयोजन किया गया। जेल में निरुद्ध बंदियों ने मात्र दो घंटे में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस आयोजन को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ में दर्ज किया गया है।

केन्द्रीय जेल इंदौर में स्थापित शिवलिंग के पंचम वर्ष के उपलक्ष्य में 10 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश डॉ. वरूण कपूर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ. वरूण कपूर एवं श्रीमती सौम्या कपूर ने प्रथम पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।

Advertisement Box

आयोजन में केन्द्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध लगभग 1 हजार पुरुष बंदियों एवं 51 महिला बंदियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। बंदियों ने निर्धारित दो घंटे की अवधि में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और श्रद्धा के साथ संपन्न यह आयोजन जेल सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

आध्यात्मिकता से सकारात्मक सोच का प्रयास

आयोजन का उद्देश्य बंदियों को आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़कर मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। जेल प्रशासन का मानना है कि ऐसी गतिविधियां बंदियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे, जेल उप अधीक्षक श्री इन्दर सिंह नागर एवं श्री संतोष कुमार लडिया, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दांगी सहित जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष: दो घंटे में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक निर्माण न केवल आध्यात्मिक आयोजन रहा, बल्कि बंदियों के पुनर्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवन की दिशा में जेल प्रशासन के प्रयासों को भी रेखांकित करता है।

कृष्णा वेणी देशावतु आईपीएस को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान
आज फोकस में

कृष्णा वेणी देशावतु आईपीएस को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रूस जाएंगे अजीत डोभाल, S400 को लेकर होगी जरूरी मीटिंग; जानिए कितना अहम है दौरा
आज फोकस में

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रूस जाएंगे अजीत डोभाल, S400 को लेकर होगी जरूरी मीटिंग; जानिए कितना अहम है दौरा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp